कल से बुढ़ार में माँ बिरासिनी मंदिर समिति का दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव

दैनिक भारती शहडोल। बुढ़ार शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बुढ़ार नगर भक्ति और उल्लास से सराबोर होने जा रहा है। सार्वजनिक देवस्थान माँ बिरासिनी मंदिर समिति, वार्ड नं.-01 महात्मा गांधी वार्ड बुढ़ार द्वारा दो दिवसीय भक्तिमय गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के संरक्षक समाजसेवी रविकांत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गरबा उत्सव गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 पंचमी और शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 षष्ठी को सायं 7:30 बजे से माँ बिरासिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और गरबा उत्सव के माध्यम से हम माँ की भक्ति के साथ अपनी संस्कृति और परंपरा को भी जीवंत रखते हैं।

मुख्य अतिथि होंगे विधायक जयसिंह मरावी

आयोजित गरबा उत्सव में जैतपुर विधानसभा के विधायक जयसिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में गरवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीनू जैन, सचिव श्रीमती सरिता नामदेव, कोषाध्यक्ष श्रीमती माया गुप्ता, गरबा निर्देशक श्रीमती मालती लखेरा, गरबा संयोजक श्रीमती नीलू केशरवानी और गरबा व्यवस्थापक श्रीमती आरती केशरवानी की विशेष भूमिका रहेगी। इन सभी के नेतृत्व में मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

गरबा उत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर के गणमान्य नागरिक कैलाश विशनानी, बलमीत सिंह खनूजा, कन्हैयालाल तिवारी, कमलेश शर्मा, सत्य प्रकाश सेठिया राजू, अर्जुन सोनी, शंकर शरण द्विवेदी और विकास गर्ग शामिल होंगे। सभी अतिथियों का समिति द्वारा सम्मान किया जाएगा।

तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गरबा उत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की गई है। गरबा में भाग लेने वाली प्रतिभागियों के लिए पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके।

समिति ने किया आमंत्रित

माँ बिरासिनी मंदिर समिति के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी रविकांत चौरसिया ने सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवतियों और नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गरबा उत्सव को सफल बनाएं और माँ बिरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बुढ़ार में माँ बिरासिनी मंदिर में हर साल नवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और सजावट होती है। इस बार दो दिवसीय गरबा उत्सव को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति आप सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *