
दैनिक भारती शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35.56 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को ₹213.41 करोड़ राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 91 हजार पेंशनधारियों को लगभग 5 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल के एनआईसी कक्ष से वर्चुअल रूप से मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत शिवम प्रजापति, संयुक्त आयुक्त विकास मुद्रिका सिंह सहित हितग्राही उपस्थित रहे।