मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ग्राम गुरुवाही दौरे की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण,अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक भारती उमरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 अक्टूबर को मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गुरुवाही में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं शहडोल संभाग की आईजी सुश्री एन. चौत्रा ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह, आसुतोष अग्रवाल, कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम मानपुर सुश्री हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, पाली एसडीएम मीनांक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव, सुश्री प्रिया अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *