वीर सैनिकों के शौर्य को नमन, शहीद परिवारों के त्याग को प्रणाम

दैनिक भारती शहडोल। सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान जिला पुलिस शहडोल द्वारा थाना यातायात स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित वीरगाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह में सहभागिता कर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया तथा उनके परिजनों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल जी ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा, संतोष लोहानी, पार्षद सुशील (सिल्लू) रजक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडेय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। हमारे वीर सैनिकों का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके परिवारों का त्याग भी उतना ही वंदनीय है। राष्ट्र के इन सच्चे नायकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता सदैव हमारे हृदय में बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *