
दैनिक भारती कोतमा। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं लेखनी देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्य विनोद कुमार पटेल ने सभी छात्र छात्राओं को जीवन में ऊंचाई प्राप्त करने के लिये अपने गुरूओं के मार्गदर्शन में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका श्रीमती रजनी कुमारी एवं श्रीमती गीतू मिश्र ने सभी छात्र छात्राओं को सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र छात्राएं एवं भूतपूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के सानिध्य में उज्जैन में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।