पर्यावरण संरक्षण के तहत जयसिंहनगर में वृहद पौधारोपण, जिला  न्यायाधीश और नगर परिषद अध्यक्ष ने रोपे पौधे

दैनिक भारती जयसिंहनगर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शनिवार को आदिवासी आवासीय कन्या परिसर जयसिंहनगर के खेल मैदान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश  शिवलाल केवट एवं अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला शुक्ला ने की। जिला न्यायाधीश श्री केवट ने विद्यालय के नवनिर्मित खेल मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा हर हाल में करना होगी तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा होगा। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, नगर निरीक्षक अजय बैगा, नायब तहसीलदार शिवप्रसाद सिंह, विद्यालय के मार्गदर्शक शिवप्रसाद पांडे, निर्देशक सनत पांडे, अधिवक्ता नरेंद्र शुक्ला, संतोष तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पौधे रोपित किए।पौधारोपण के पश्चात विद्यालय के सभागार में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला न्यायाधीश श्री केवट ने छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण है। इसके कारण पूरा परिवार तबाह हो जाता है। सभी छात्राओं का नैतिक कर्तव्य है कि वे अपने घर, परिवार एवं समाज में होने वाली नशाखोरी को रोकने का प्रयास करें। कार्यक्रम में प्राचार्य उमेश चतुर्वेदी, नीरज मिश्रा, उमेश द्विवेदी, शांतनु बिहारी मिश्रा, मदन सिंह परस्ते, पुलिस स्टाफ से एएसआई गौतम, अर्जुन बथेल, वरिष्ठ नागरिक परशुराम द्विवेदी, भाजपा मंडल मंत्री आदेश शुक्ला, मीडिया से दिनेश पयासी, पंकज पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *