
दैनिक भारती शहडोल। शहडोल प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन सिंह की माताजी तथा पूर्व विधायक स्व कुंवर मृगेंद्र सिंह की धर्मपत्नी, स्व ज्योति प्रभा सिंह के निधन पर राजाबाग स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह एवं ब्यौहारी विधायक शरद कोल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिककारी भी उपस्थित रहे।