

दैनिक भारती शहडोल। महर्षि विद्या मंदिर के छात्र गारवेंस प्रताप सिंह पिता विक्रम सिंह माता, गीता सिंह ने एमबीबीएस कोर्स हेतु आयोजित परीक्षा नीटमें 720 अंकों में से 479 अंक अर्जित कर सफलता हासिल की , वहीं विद्यालय की छात्रा छवि सिंह बागरी पिता राकेश सिंह बागरी माता अनीता सिंह बागरी ने भी 720 अंकों में से 471 अंक अर्जित कर अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन से किये। प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय एवं शहडोल संभाग का नाम रोशन किया है। विदित हो कि छात्रा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी 88 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने का गौरव हासिल किया था। विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए विद्यालय की प्राचार्य डॉ0 भावना तिवारी एवं विद्यालय परिवार ने शुभकामनाऐं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।