कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण कर, बांटे नियुक्ति पत्र


दैनिक भारती उमरिया। अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते हुए कलेक्टर राखी सहाय ने पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों का समय-सीमा में निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होने रिंकी बर्मन पति स्व० संतोश बर्मन तहसील कार्यालय पाली कलेक्टर जिला राजस्व स्थापना भृत्य को कार्यालय तहसील बांधवगढ़ में भृत्य, शैलेन्द्र सिंह गोंड स्व० सूरसेन सिंह गोंड सहायक शिक्षक शा मा बमेरा विकासखंड मानपुर को तहसील कार्यालय बिलासपुर में सहायक वर्ग-3, शांति पनिका पति स्व० परदेशी पनिका प्राथमिक शिक्षक शा प्रा सेहराटोला को तहसील कार्यालय पाली में सहायक वर्ग -3 तथा भैयाराम चक्रवाह स्व० अंगद प्रसाद चक्रवाह प्रधानाध्यापक शा मा शा बकेली जन जातीय कार्य विभाग को सहायक वर्ग-3 में अनुकंपा नियुक्ति पत्र की नियुक्ति का पत्र सौंपा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *