खड़े ट्रक में जा टकराया कोयला लोड ट्रक

दैनिक भारती उमरिया। जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 43 में खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक घुस गया टक्कर में ट्रक का ड्राइवर ट्रक में ही फस गया लगभग 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे ट्रक से बाहर सुरक्षित निकाला। नेशनल हाईवे के बांका तिराहा के पास साइड में ट्रक क्रमांक एम पी 19 जेड एच 1624 खड़ा हुआ था, तभी उमरिया से कटनी की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 10 बी एफ 8797 खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसा इतना जोरदार हुआ कि ट्रक ड्राइवर सुनील यादव ट्रक में ही फंस गया । मौके पर पहुंची स्थानीय लोग और पुलिस की टीम ने ड्राइवर को ट्रक से निकालने की मशक्कत में जुट गए। हादसा लगभग रात 12 बजे हुआ और ड्राइवर को सवेरे 6 बजे निकला जा सका । ड्राइवर सुनील यादव सुरक्षित है । ड्राइवर सुनील यादव ने बताया कि बारिश हो रही थी । मैं अपनी तरफ से जा रहा था कि अचानक एक कार आ गई उसको बचाने के चक्कर में मैंने ब्रेक मारा लेकिन ब्रेक नहीं लगा और गाड़ी स्लिप हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *