अमहा फाटक पर सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात

दैनिक भारती उमरिया। शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सोमवार को अमहा फाटक के पास एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को कई घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा। सड़क अवरुद्ध होने के कारण छोटे-बड़े सभी वाहन मौके पर ही रुक गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया और न ही किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *