
दैनिक भारती अनूपपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया गया अभियान के समापन अवसर पर 30 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम नवीन तालाब स्थल ग्राम औढेरा में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दिलीप जायसवाल तथा जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह,उपाध्यक्ष पार्वती राठौर सहित अन्य अतिथि गणों द्वारा अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वालों में जनपद पुष्पराजगढ़ के एपीओ वरुणेंद्र सिंह,जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत गोडारू की सरपंच सेमबत्ती पाव,सचिव विष्णु जायसवाल,ग्राम रोजगार सहायक सुभंत जायसवाल, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बहपुर की सरपंच बेलाबाई सचिव एवं रोजगार सहायक विजया मिश्रा,जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत परसवार की सरपंच संतोषी कोल,सचिव अमित पटेल, ग्राम रोजगार सहायक राजाराम पटेल जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत पिपरहा के सरपंच महेश अगरिया, सचिव जगदेव सिंह, ग्राम रोजगार सहायक कामता प्रसाद तथा जन अभियान परिषद के परामर्शदाता अनिल सिंह परिहार,रामकिशोर,जल उत्थान समिति ऊरा के नागेंद्र सिंह,ग्राम गोरसी के सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना राठौर शामिल हैं।