पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को पिलाई गई दवा

दैनिक भारती अनूपपुर।  जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 12 हजार 498 बच्चों के विरुद्ध 1 लाख 12 हजार 352 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई। कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के दिशा निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अलका तिवारी के मार्गदर्शन में अभियान के दौरान पुष्पराजगढ़ विकासखंड में सर्वाधिक 36 हजार 371 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।वहीं कोतमा विकासखंड में 33 हजार 023, अनूपपुर विकासखंड में 26 हजार 735 तथा जैतहरी विकासखंड में 16 हजार 223 बच्चों को पोलियो रोधी दवा से प्रतिरक्षित किया गया।प्रथम दिवस बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई,जबकि बाद के दिनों में छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर कवर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *