
दैनिक भारती अनूपपुर। शासन के निर्देशानुसार जुलाई माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम व राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।उपस्थित सभी शासकीय सेवकों ने पूर्ण निष्ठा और देशभक्ति के भाव के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।