दैनिक भारती बिरसिंहपुर पाली। भाजपा मंडल घुनघुटी की मासिक कामकाजी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में शाहपुर में संपन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमृत लाल जैसवाल , की गौरव पूर्ण उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अशोक नायक की अध्यक्षता में आहूत की गयी। कार्य क्रम का का कुशल संचालन मंडल महामंत्री आर डी यादव ने कुशलता पूर्वक किया। बैठक में सर्व प्रथम दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात् बैठक में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर आगे का कार्यक्रम किया गया। बैठक में घुनघुटी मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता,महेश शुक्ला जी अर्जुन त्रिपाठी जी राम सुशील मिश्रा जी पवन मिश्रा जी शाहपुर महेंद्र सिंह जी देवलाल बैगा जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे स बैठक में मुख्यत जीरामजी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा हुई । ग्रामीण विकास के नये अध्याय जी राम जी के बारे में बतलाते हुए कहा गया की अब ग्राम पंचायतों के विकास के साथ जरूरत मंद लोगों को साल में 125 दिनों का रोजगार मुहैया कराया जायेगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं का डिजिटल रजिस्ट्रेशन और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया की भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियो को समाज के हर तबके तक पहुचाया जाय । हर युवाओं तक सरकार की नीतियां पहुचायी जाये ताकि युवा सरकार की नीतियों को अपनाकर उसका लाभ उठा सकें। बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जनों के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिले मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।