दैनिक भारती उमरिया। पाली थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के पास महुआ के पेड के नीचे ग्राम सलैया में पुलिस ने कार्यवाही करे हुए पैसो की हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे लोगो पर कार्यवाही की है। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में अंकित सोनी, आरटीआई श्रीराम कालोनी थाना सोहागपुर, सराज खान ग्राम मेढकी जिला उमरिया, मनीष सिंह शहडोल, मुकेश यादव ग्राम नरवार शहडोल, महफूज खान उम्र 32 साल ग्राम मेढकी उमरिया पर कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं फड व पास से मिली 8350 रूपये की रकम व फड से पोको कंपनी का मोबाइल , रेडमी कंपनी का मोबाइल, रियल मी कंपनी का मोबाइल, प्लेटिना मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 18 एमएस 1931 कीमत 75 हजार रूपये , हीरो कंपनी की एच एफ डिलेक्श कंपनी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 18 एम एन 8315 कीमत 85 हजार, होंडा कंपनी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 18 एम क्यू 3469 कीमत 97 हजार रूपये, एक बजाज कंपनी की बिना नंबर की पल्सर मोटर सायकल 1500 सीसी कीमत एक लाख 20 हजार रूपये, आटो क्रमांक सीजी 10 एक्यू 6441 कीमत चार लाख रूपये, स्कूली क्रमांक एमपी 18 जेड बी 6330 कीमत 87 हजार रूपये का समान जप्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूध्द 13 जुआं एक्ट के तहत मामला कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।