71 मतों के रिकॉर्ड अंतर से बृजेश शुक्ला बने अभिभाषक संघ के सचिव रोमांचक मुकाबले में 194 मत हासिल कर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Oplus_131072

दैनिक भारती धनपुरी। अपर एवं सत्र न्यायालय बुढ़ार के द्विवार्षिक अभिभाषक संघ चुनाव में सचिव पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर संघ की कमान अपने हाथ में ले ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज गौतम को 71 मतों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए चुनाव का सबसे बड़ा और सबसे चर्चित विजय रिकॉर्ड अपने नाम किया। बृजेश शुक्ला को 194 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोज गौतम 123 मत ही हासिल कर सके। इस जीत के साथ वे इस चुनाव में सर्वाधिक मतों और सर्वाधिक अंतर से विजयी होने वाले प्रत्याशी बने। अभिभाषक संघ का यह चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा था। मतदान के बाद मतगणना शुरू होते ही हर राउंड में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दौर में परिणाम पूरी तरह उलझे हुए नजर आ रहे थे और किसी भी प्रत्याशी की स्पष्ट बढ़त दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, बृजेश शुक्ला ने लगातार बढ़त बनानी शुरू की और अंततः 71 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल कर चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदल दी। परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। समर्थकों ने बृजेश शुक्ला को फूल-मालाओं से लाद दिया, मिठाइयां बांटी गईं और जोरदार आतिशी स्वागत के बीच विजय का जश्न मनाया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं शुभचिंतक उन्हें बधाई देने के लिए न्यायालय परिसर पहुंचे, जहां देर शाम तक शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। जीत के बाद बृजेश शुक्ला ने अभिभाषक संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता परिवार के विश्वास, स्नेह और सहयोग की जीत है। उन्होंने कहा कि संघ के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर पारदर्शी, सक्रिय और मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायालयीन सुविधाओं के विस्तार तथा युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ की गरिमा और एकता को सर्वोपरि रखते हुए सभी के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। बृजेश शुक्ला की ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र के अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रमाशंकर शुक्ल, राम सिंह, रविन्द्र शुक्ला, दिग्विजय सिंह, राकेश तिवारी, मनोज जैन, दीपक राय, मुकुल श्रीवास्तव, ऋषि शुक्ला, मुकेश चौकसे, पुनीत दहिया, विश्व दीपक द्विवेदी, फरियाद खान, नीरज शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, केसर खान, योगेंद्र सेन, नारायण बहादुर शर्मा, आशीष सिंह, सरवन शुक्ला, सुजीत जैन, ऋषि जैन, पार्षद सुकृति सिंह, मानसी चौकसे, पत्रकार राजू अग्रवाल, मोहम्मद शफीक, लक्ष्मण सोनी एवं एसपी. सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और शुभचिंतक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *