मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को:- जिला निर्वाचन अधिकारी, जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम

दैनिक भारती शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जायसवाल ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहडोल जिले में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन,12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन,12 नवंबर – 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि, 28 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का निराकरण एवं 4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *