काली मंदिर विलयस नंबर-1 में धूमधाम से मनाया गया पंचमी का पर्व, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

दैनिक भारती धनपुरी। विलयस नंबर-1 स्थित मां काली मंदिर में पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु मां काली की भक्ति में लीन नजर आए और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। पर्व को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सनातन धार्मिक समिति काली मंदिर के अध्यक्ष एस.पी. सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली मंदिर में पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों की आस्था और उत्साह से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।उन्होंने बताया कि आगामी रविवार को मां काली के दरबार में अष्टमी का पर्व भी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *