सेवा संकल्प अभियान के तहत लोहिया चौक बुढार में दिव्य सेवा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत

दैनिक भारती बुढार। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही दिव्य सेवा ज्योति यात्रा का आज बुढार के हृदय स्थल लोहिया चौक में भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सेवा की अलख को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में सेवा भाव को जागृत करने के उद्देश्य से निकली यह यात्रा जैसे ही बुढार नगर की सीमा में पहुँची, वैसे ही कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोहिया चौक को फूल-मालाओं, स्वागत बैनरों और भगवा ध्वजों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। दोपहर में जैसे ही सेवा ज्योति यात्रा लोहिया चौक पहुँची, उपस्थित जनसमूह ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछले 25 वर्षों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के कार्यों को याद करना और नई पीढ़ी को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करना है। यात्रा में शामिल दिव्य ज्योति को सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। इस गरिमामय अवसर पर जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जन सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठन ने हमेशा सेवा को ही अपना परम धर्म माना है। यह सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि 25 वर्षों की अथक सेवा, त्याग और तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने बुढार की जनता का आह्वान किया कि वे इस ज्योति से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश विशनानी, बकहो मंडल प्रभारी रविकांत चौरासिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, खैरहा मंडल प्रभारी दौलत मनमानी, बुढार भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सोनी, वरिष्ठ नेता पंडित किशोरीलाल चतुर्वेदी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशू तिवारी, श्रीमती रविन्दर कौर छाबड़ा, शरिता शर्मा, अरविंद रजक, रवि त्रिपाठी, बिनोद पाठक सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा ज्योति की आरती उतारी और संकल्प लिया कि वे जन सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा में लगे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *