
दैनिक भारती धनपुरी। सा॓ऊथ इस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), उत्तरी क्षेत्र एवं एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने 7 अक्टूबर 2026 को एसईसीएल वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सोहागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी.के. जेना एवं महाप्रबंधक (संचालन) मनीष श्रीवास्तव के साथ शारदा हाईवॉल माइंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खदान में संचालित कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के पालन, सुरक्षा उपायों और कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही सुरक्षा सावधानियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने खदान संचालन के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के पश्चात आयोजित बैठक में सोहागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, महाप्रबंधक (संचालन), सभी उपक्षेत्रीय प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सुरक्षा अधिकारी, खान अभियंता, खान प्रबंधक तथा कॉन्ट्रैक्टर प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निजी ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि खदानों में सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच प्रभावी संवाद और समन्वय आवश्यक है। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई। इस दौरान कार्यों के सुचारु एवं सहज संचालन के लिए प्रभावी संवाद एवं समन्वय विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा को केवल नियमों तक सीमित न रखते हुए इसे कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कॉन्ट्रैक्टर प्रतिनिधियों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही आपसी समन्वय के माध्यम से सुरक्षित और सुचारु खनन संचालन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि उत्पादन के साथ सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए और प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षित कार्यस्थल में महत्वपूर्ण भूमिका है।