संभाग प्रभारी की उपस्थिति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का होगा आयोजन


दैनिक भारती शहडोल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा व भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक का होगा आयोजन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा संगठन संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया की उपस्थिति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा की अध्यक्षता में शहडोल नगर के कमला नगर स्थित संभागीय मुख्यालय ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में दिनांक 8 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार की दोपहर समय 12 बजे से संघटनात्मक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक में अपेक्षित श्रेणी में इनकी रहेगी, उपस्थित, जिलाध्यक्ष, सांसद, जिला संगठन
प्रभारी, विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष एवं, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश
पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक, तत्कालीन घोषित, सोशल मीडिया की जिला टीम, सेवा संकल्प अभियान की जिला टोली, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की जिला टोली, सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर अपनी सहभागी का निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *