सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्फुटन समिति द्वारा वृद्धजनों का सम्मान

 

दैनिक भारती जयसिंहनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 04 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जिला शहडोल (म.प्र.) के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक ऋत्विक दास मिश्रा के मार्गदर्शन और नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद सेवा समिति बांसा के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करकी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं एवं वृद्धजनों का सम्मान समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शुक्ला द्वारा शॉल एवं श्रीफल देकर किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से समिति के सदस्य एवं गांव के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *