अध्यक्ष पद पर जयकान्त मिश्रा की शानदार जीत, उपाध्यक्ष पद पर सन्तशरण जीते अभिभाषक संघ बुढ़ार का निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न

दैनिक भारती बुढ़ार (मोहन नामदेव)। अभिभाषक संघ बुढ़ार का निर्वाचन रविवार को सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर जयकान्त मिश्रा (एड.) ने 182 मत अर्जित कर शानदार जीत हासिल किये। अभिभाषक संघ बुढ़ार के सत्र 2026-28 के हये निर्वाचन में अध्यक्ष पद के साथ-साथ समस्त कार्यकारिणी पद में प्रत्याशी आमने-सामने रहे और घोषित परिणाम में विजयी प्रत्याशियों के चेहरों में मुस्कान छा गई और एक-दूसरे को शुभकामना देने का क्रम निरंतर चलता रहा। अभिभाषक संघ बुढार के अध्यक्ष पद पर जयकान्त मिश्रा (एड.) तथा शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रबल प्रत्याशी रहे और अध्यक्ष पद के घोषित परिणाम में जयकान्त मिश्रा को 182 मत मिला जिससे वे विजयीश्री रहे, वहीं शैलेन्द्र कुमार सिंह को 137 मत हीअर्जित हो सका जिससे उन्हें अफलता वरण करना पड़ा। अभिभाषक संघ बुढ़ार के अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी जयकान्त मिश्रा पिछले सत्र 2024-26 के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये थे और मिले दायित्व का अधिवक्ता हित में निर्वहन के उपरान्त वर्तमान अध्यक्षी के द्वितीय पारी हेतु निर्वाचित हुये। सहज, सरल तथा व्यक्तित्व के धनी अधिवक्ता हित को सर्वोपरि मानने वाले अधिवक्ता जयकान्त मिश्रा के शानदार जीत पर सहयोगी अधिवक्ताओ व उनके शुभचिंतकों में जीत पर अपार हर्ष व्याप्त है। अभिभाषक संघ बुढ़ार के निर्वाचन में उपाध्यक्ष पद पर सन्तशरण मिश्रा ने 160 मत अर्जित कर जीत अर्जित की वहीं इसी पद पर अनिमेष गुप्ता को 74 तथा कुलदीप कुमार मिश्रा को मात्र 78 मत मिले जिससे उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। अधिवक्ता सन्त शरण मिश्रा ने संघ के चुनाव के दौरान अपने पक्ष में समर्थन अपनी सहजता व मिलनसारिता के कारण जुटाई और प्रबुद्ध अधिवक्ता मतदाताओं ने अपना भरपूर समर्थन दिया , जिससे वे विजयीश्री हासिल कर सके। सचिव पद पर बृजेश कुमार शुक्ला ने 194 मत हासिल कर विजयीश्री रहे वहीं सहसचिव में ओंकार प्रसाद गुप्ता ने 147 मत अर्जित कर जीत हासिल किये। कोषाध्यक्ष पद पर मन्जू तोमर ने 183 मत तथा ग्रंथपाल पद पर जीतेन्द्र कुमार मिश्रा ने 182 मत हासिल कर विजयीश्री रहे। कार्यकारिणी सदस्यों में पिंकी सिंह, मोनिका केवट, संजना श्रीवास्तव, शुभम जैन, गिरीशचन्द्र साहू निर्वाचित हुये। अभिभाषक संघ बुढ़ार के कुल 329 मतदाताओं में से 319 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभिभाषक संघ का निर्वाचन रामकृष्ण गुप्ता (निर्वाचन अधिकारी) तथा सुशांत शेखर घोष, शेषनारायण शर्मा, मनीष जायसवाल, रीना पात्रिक सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *