घायलों से मिलने पहुंचे नपाध्यक्ष व सीएमओ

दैनिक भारती शहडोल। शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए हादसे के बाद नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल और नगर पालिका सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दे दिया। नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि सीताराम गुप्ता और रवि की हालत में सुधार है तथा सीटी स्कैन रिपोर्ट भी सामान्य आई है। उन्होंने यह भी लिखा कि यदि परिवार निजी अस्पताल में बेहतर उपचार कराना चाहता है तो नगर पालिका उनकी हरसंभव आर्थिक और सामाजिक सहायता करेगी, साथ ही छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए भी उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *