वर्षा जनित आपदाओं से निपटने हेतु समुचित सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं की जाए सुनिश्चित

Oplus_16908288

दैनिक भारती अनूपपुर (ब्यूरो) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी पुल, पुलिया एवं रपटों का चिन्हांकन पूर्ण किया जाए तथा संभावित जलभराव एवं आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारी,जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,ग्राम पंचायतों के सचिव,पटवारी, रोजगार सहायक तथा मैदानी अमला पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा कहा कि संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी रखी जाए,आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए समुचित समन्वय बनाए रखा जाए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक अधिकारियों के निर्देशित कर रही थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में हाथियों के भ्रमण के दौरान फसल,मकान,पशुधन अथवा जनहानि जैसी घटनाओं से प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति राशि त्वरित एवं गंभीरता के साथ उपलब्ध कराई जाए।मुआवजा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा संबंधित अधिकारी प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को हाथियों की गतिविधियों पर लगातार सघन निगरानी रखने, प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अभियान को शत-प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रसूति सहायता योजना,सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण अभियान,समग्र आईडी केवाईसी सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने बैठक में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए 5 जून से 30 सितंबर तक निर्धारित अवधि में जनभागीदारी के साथ अधिक से अधिक देशी प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण करने तथा प्रत्येक पौधारोपण की जानकारी अंकुर पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट,डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *