
दैनिक भारती अनूपपुर । साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर की युथ विंग की प्रथम बैठक शाखा कार्यालय अनूपपुर में मुख्य अतिथि जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव की उपस्थिति में 28 जून में सम्पन्न हुई। यूथ विंग रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा की प्रथम बैठक में सर्व सम्मति से यूथ विंग शाखा अनूपपुर की अध्यक्ष मोमीता मजमुद्दार एवं यूथ विंग शाखा सचिव किशन द्विवेदी को मनोनीत किया गया। रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के कोषाध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय ने बताया की मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण एवं मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री के निर्देश में अनूपपुर शाखा में युथ विंग का गठन किया गया। अनूपपुर शाखा के अंतर्गत 11 स्टेशन के 40 वर्ष तक रेल कर्मचारियों को इस युथ विंग शाखा अनूपपुर में पदाधिकारी बनाया गया है।युथ विंग शाखा अनूपपुर का गठन का उद्देश्य नवजवान रेल कर्मचारियों को अनुशासन कर्तव्य निष्ठा से रेल के विकास में योगदान देने के लिए नौजवान रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने में सक्षम बनाना है। साथ ही रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर में नया नेतृत्व को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना। अनूपपुर में आयोजित युथ विंग रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर की प्रथम बैठक में शाखा संरक्षक रामबली,सहायक सचिव एस.संजीव राव,सहायक सचिव कमलेश राठौर,नवनियुक्त अध्यक्ष मोमिता मजमुद्दार,सचिव किशन द्विवेदी, शुभम पाण्डेय, चंदन कुमार, मुकेश यदुवंशी, जान सिंह,मनीष यादव, दीपक राज, राहुल, अंकित, कार्यालय प्रभारी जी.सूर्या राव अन्य युवा रेल कर्मचारी में उपस्थित रहे।