प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी एक माह का सेवा संकल्प अभियान नमो सेवा अनकही कहानियां के माध्यम से गांव-गांव पहुंचेगा सेवा का संदेश


दैनिक भारती शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान की जानकारी देने के लिए रविवार को शहडोल अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीधी लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ अपने सार्वजनिक जीवन में निरंतर कार्य किया है। आगामी 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर विशेष है। इसलिए जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बार एक माह का सेवा संकल्प अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में सीधी लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा व जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट सह मीडिया प्रभारी अरुण द्विवेदी उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया एवं आभार भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा द्वारा किया गया। सांसद राजेश मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीपक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शहडोल जिले के प्रत्येक बूथों के प्रत्येक परिवार द्वारा आर्शीवाद का दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनआशीर्वाद और सेवा संकल्प के भाव को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने भी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रत्येक बूथ और परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश और आमजन के जीवन में आए बदलावों को 15 से 20 मिनट के भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण नाट्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा। 2 अक्टूबर को प्रमुख स्थानों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग टोली एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *