धनपुरी में ईद-मिलादुन्नबी पर शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-भाईचारे का दिया पैगाम

बिलाल मस्जिद से सुबह 8 बजे निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य इस्तकबाल, लंगर, मिठाई, जायनमाज, केक और शरबत का वितरण

दैनिक भारती शहडोल। हजरत मोहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक अवसर पर धनपुरी में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विलियम्स नंबर-1, स्टेट हॉस्पिटल रोड, वार्ड क्रमांक 3/5 स्थित बिलाल मस्जिद से सुबह 8 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस की सदारत मस्जिद बिलाल के सदर फिरोज साहब ने की। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे शामिल हुए। लोग हाथों में इस्लामी झंडे लेकर नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे जुलूस के दौरान अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया।

जुलूस का मार्ग

जुलूस बिलाल मस्जिद विलियम्स नंबर-1 से प्रारंभ होकर 4 नंबर मामा पोल्ट्री फार्म, इमामबाड़ा, दारुल उलूम मुजाहिदे मिल्लत, कच्छी मोहल्ला, मदीना जामा मस्जिद, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल और पुराने नगर पालिका कार्यालय के पीछे से होते हुए गल्स स्कूल बाजार रंगमंच होते हुए विलियम्स नंबर-2 में नन्हू पार्षद के घर के पास इसके बाद जानू कॉम्प्लेक्स, धनपुरी आजाद चौक होते हुए जुलूस वापस बिलाल मस्जिद विलियम्स नंबर-1 पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।

जगह-जगह हुआ जुलूस का इस्तकबाल

जुलूस के पूरे मार्ग में अकीदतमंदों और विभिन्न मोहल्लों के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत स्टॉल लगाए गए। जुलूस में शामिल लोगों को मीठा शरबत, समोसा, बड़ा, केक, खीर, जलेबी और खोवा की जलेबी सहित विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई। कई स्थानों पर जयनमाज भी बांटी गई। आजाद चौक में विशेष रूप से फल और मिठाई का लंगर लगाया गया। चौक-चौराहों पर लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। मस्जिद बिलाल के सदर फिरोज साहब ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी उम्मत को अमन और इंसानियत का पैगाम दिया है। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और दुनिया में अमन, शांति तथा भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद-मिलादुन्नबी केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने और समाज में प्रेम व सौहार्द बढ़ाने का अवसर भी है।

उलेमाओं ने दिया इंसानियत का पैगाम

ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर उलेमाओं ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का पूरा जीवन अमन, मोहब्बत, भाईचारा, इंसाफ, ईमानदारी और इंसानियत की सीख देता है। उनकी शिक्षाओं पर चलकर समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। उनका पैगाम केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए भाईचारे, एकता और शांति का संदेश है।

पुलिस प्रशासन का रहा सराहनीय सहयोग

जुलूस के दौरान धनपुरी पुलिस प्रशासन का सहयोग भी बेहद सराहनीय रहा। थाना प्रभारी टीआई विनय सिंह गहरवार अपनी पूरी टीम के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस टीम में एसआई भारत सिंह, दीपक तिवारी, भूपेंद्र कुमार तथा हेड कांस्टेबल राकेश सिंह और रामनाथ सहित पूरा पुलिस स्टाफ मुस्तैदी से तैनात रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग के लिए मस्जिद बिलाल कमेटी के सदर फिरोज साहब ने आभार व्यक्त किया। पुलिस की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से पूरा जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

जुलूस में प्रमुख रूप से ये रहे शामिल

हाजी सैयद जाफर .मौलाना आफाक आलम. हाजी खालिक. हाजी सफी .मुश्ताक कुरैशी. शोएब हाशमी .हाजी रमजान .हासिम साहब, मोहम्मद हारून .हाजी इस्लाम अली. हाजी साबिर. हाजी गुलफाम. हाजी सलाम साहब. असफाक कुरैशी मुन्ना. मोहम्मद कलीम बाबू, अजहरुद्दीन बल्ली, मोहम्मद जावेद .मोहम्मद सलीम बाबू, मोअज्जम खान . आमिर ईसा. कैमरा मैन मोहम्मद निहाल. शिवा वर्मन. शब्बीर हसन, कुरैसी. मोहम्मद हुसैन लल्ला. नसीम कुरैशी. मोहम्मद मोईन अफसर. शेख सिकंदर. शेख कैशर. इमरान लल्लू. मोहम्मद परवेज. शेख अशगर. मोहम्मद आसिफ. अल्ताफ रजा. मोहम्मद शकील, सलीम कुरैशी. सफी कुरैशी. शाहबाज कुरैशी. नसीम कुरैसी. नईम कुरैशी. मोहम्मद तबरेज. मोहम्मद इलियास. मकसूद ज्वेलर्स. मोहम्मद आरिफ. अब्दुल रहमान. हुसैन रहीम जावेद अंसारी. शेरा कुरैशी. मोहम्मद ईदुल, मोहम्मद जाकिर. राजा इमरान कुरैशी. अकरम कुरैशी. अजमल कुरैशी. जावेद कुरैशी. पप्पू कुरैशी. तस्लीम कुरैशी, शहजाद कुरैशी. शकील कुरैशी. उस्मान अत्तारी, तारीक खान तारू, आरिफ मंसूरी. जुनैद, यूनुस कुरैशी. तनवीर. सफीन, फैजान. मोहम्मद अमीन नाना. अनस, आतिफ, नेहाल, करामत अली. मोहम्मद रियाज. मोहम्मद गुलाम टीपू, मोहम्मद सद्दाम. मोहम्मद शोएब. जाकिर हुसैन शेरू. मोहम्मद शहबाज. मोहम्मद अनीस. मोहम्मद रहीस. मोहम्मद साहिद. अनीस कुरैशी. साहिद कुरैशी. मोहम्मद सैम. मोहम्मद अल्ताफ. मोहम्मद अनीस पिंटू और मोहम्मद इलियास सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *