
दैनिक भारती कोतमा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद किया है।
फरियादी श्याम कुमार चौहान, निवासी ग्राम आमाडांड ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर उसके घर के पीछे बाड़ी में लगे सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार एवं पाइप चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,000 थी।
रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 246/26 अंतर्गत धारा 302(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
चरण प्रसाद केवट, पिता रामनाथ केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड। ललित केवट, पिता लोकनाथ केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, तार एवं घटना में प्रयुक्त बाइक क्र MP 65 MA 9026 को बरामद कर जप्त किया गया है ।
थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में गठित टीम स.उ.नि. विनोद नाहर, आरक्षक मुमताज ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझाई।