दैनिक भारती शहडोल। श्री राम रक्तदान समिति के सदस्य द्वारा आकांक्षा पटेल के लिए ओ पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता की सूचना प्राप्त हुई। आकांक्षा शहडोल जिला अस्पताल में उपचाररत थीं और उनके शरीर में रक्त की मात्रा 3 ग्राम है जोकि अत्यंत कम है। सूचना मिलते ही रक्तवीर ओमकार साकेत ने तत्काल रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। आइए, रक्तदान करें और किसी की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें। रक्तदान-महादान, रक्तदान करके देखिए, अच्छा लगता है।