हर्षोल्लास के साथ मानया गया ईद मिलादुन्नाबी, निकला जुलुस 

दैनिक भारती शहडोल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा मुस्लिम समाज ने प्यारे आका मौला जनाब अहमद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैदाइश, (जन्म) दिवस को धूमधाम से मनाया गया। जलसे का आगाज अंजुमन गरीब नवाज़ जामा मस्जिद से चलता शुरू हुआ और जामा मस्जिद मानपुर पहुंचा, वहां से रज़ाये मुस्तफा मस्जिद होकर मेंन बाजार बस स्टैंड होते हुए निकला जुलूस मे शरीक लोगो ने सरकार की आमद मरहबा, मुख्तार की आमद मरहबा, जश्ने आमदे रसूल अल्लाह हू अकबर के नारों के साथ गुंम्बद-ए-खिज़रा व काबा शरीफ के बेहतरीन सजावट के साथ सभी लोगों के हाथों में झंडी लेकर चलते हुए अंजुमन गरीब नवाज़ जामा मस्जिद पहुँचा और वहाँ लंगर का इंतजाम किया गया था वहां से चलकर जामा मस्जिद मानपुर में फातिहा खानी के बाद राजा ए मुस्तफा कमेटी मानपुर मस्जिद में फातिहा खानी के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त अवसर पर मानपुर के नागरिकों सहित पुलिस प्रशासन का भी सराहनी योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *