
दैनिक भारती शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारतदृ2047 अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन का सामूहिक श्रवण कराया गया तथा विश्वविद्यालय परिवार ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी कुलगुरु प्रो. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी, नवलपुर परिसर प्रभारी प्रो. प्रवीण शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्रो. अनिल उपाध्याय, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. चेतना, प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, प्रो. आदर्श तिवारी, डॉ. प्रज्ञा यादव, डॉ. निलेश शर्मा, डॉ. हेमन्त पाठक, डॉ. जितेन्द्र सेन, डॉ. सुषमा नेताम, डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धानी जामोद तथा प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ शिवा सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे ।