
दैनिक भारती शहडोल। जिले के नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। नवागत कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, स्वतंत्रता दिवस के आयोजन तैयारियो सहित अन्य विषयों पर जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, निमिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थितर रहें। नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल वर्ष 2015 के आईएएस अधिकारी है एवं छतरपुर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, सिवनी एवं अन्य शासकीय पदो पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। जिले के नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल आज 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। नवागत कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की तैयारियो एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।