
दैनिक भारती शहडोल। स्थानीय होटल सूर्या इंटरनेशनल में रोटरी क्लब विराट शहडोल का 6 वाँ इंस्टालेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सा. रोटेरियन भानु प्रताप चौधरी के मुख्य आतिथ्य तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इ०) रोटेरियन नवीन भावसार जगदलपुर, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री नितिन जैन जबलपुर तथा शहडोल के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल उपस्थित रहे। । इंस्टालेशन कार्यक्रम में डॉ देवेन्द्र श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब विराट का अध्यक्ष, डॉ. कपिल मिश्रा ने सचिव तथा डा. शाहिद खान ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यकम में रोटरी विराट में 15 नवीन सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु डा एके श्रीवास्तव, सीए सुशील सिंघल, शुखलाली गोले, वरिष्ठ रोटेरियन नरेश सिंघल, कु० सोनालिका खूबचंदानी को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप अग्रवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत रोटेरियन दीपक गौतम ने किया जबकि आभार प्रदर्शन रोटेरियन नरेश सिंघल ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के माता-पिता को सम्मानित करना अत्यंत प्रेरणादाई रहा। अध्यक्ष डॉ० देवेन्द्र श्रीवास्तव ने वर्तमान सत्र की अपनी प्राथमिकताएँ बताई। कार्यक्रम उस समय अत्यंत संवेदनशील हो गया जब अध्यक्ष डा देवेन्द्र श्रीवास्तव के पिता राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने देहदान की घोषणा की। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह से राघवेन्द्र चतुर्वेदी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव निगम, सहित अनेक पत्रकार , सामाजिक कार्यकर्ता, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रांजल अग्रवाल, नरेश सिंघल, सुनील कुमार खोडियार, सीएम मैसन, महेन्द्र सर्राफ, अशोक बजाज, जय सुखलाल चावड़ा, कपिल खोडियार, किशोर श्रीवास्तव, देवेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र थारवानी, संजय मेहरा, सांई शेखर, संजय मिश्रा, सतनाम सिंहमान, अमित नहेड़ा, लखन बुधवानी, अशोक भाई, डा० जी डी सिंह, जसवीर सिंह, रोशन भाई, श्रीकांत शर्मा, अरुण शुक्ला, नितिन गुप्ता, मनीष कनकने , डा. गोपाल प्रसाद निगम, दिलीप कुमार जिवनानी, अशोक सर्राफ, अजय चेलानी, संदीप यादव, सत्यप्रकाश,रूपा मंगलानी, अनिल सिंघल आदि उपस्थित रहे। पुनः डीजी ई रोटेरियन भानु प्रताप ने रोटरी क्लब शहडोल के भी अनेक सदस्य उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहायक प्रान्तपाल प्रकाश गुप्ता की भी उपस्थिति थी। कार्यक्रम के उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया था कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
देहदान की घोषणा कर समाज को दिया प्रेरणादायी संदेश
लोक निर्माण विभाग से उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) के पद से सेवानिवृत्त राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने देहदान की घोषणा कर समाज के समक्ष सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने यह घोषणा रोटरी क्लब विराट शहडोल के इंस्टॉलेशन समारोह में की। राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव अपने पिता स्वर्गीय राम किशोर श्रीवास्तव की तरह ईमानदार, निश्चल, संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ है।
