
दैनिक भारती अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक अनुपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम अनूपपुर एवं एसडीओपी.अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबारियो के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान 3 अगस्त को कोतवाली अनूपपुर को सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन छुलहा के तरफ से एक व्यक्ति नीले रंग की शर्ट एवं काले रंग का पेंट पहने है हाथ में हल्के गुलाबी रंग का ट्राली सूटकेस में मादक पदार्थ गांजा लेकर अनूपपुर बस्ती तरफ आने वाला है। जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा छुलहा रेलवे स्टेशन के पास जाकर दबिश दिया तो अनूपपुर-छुलहा के बीच सड़क किनारे बनी निर्माणाधीन सूनसान भवन के पास एक व्यक्ति मदन महानंदिया पिता केदार महानंदिया उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बीजापदर पोस्ट ब्रम्हनीपाली थाना बौध जिला बौध प्रांत (उड़ीसा) के ट्राली बैग में छः पैकेटो में अवैध मादक पदार्थ गांज कुल 06 किलो 355 ग्राम कीमती करीब 60 हजार 300 रुपये एवं एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन कीमती 15000 रूपये का बरामद होने पर आरोपी से जप्त किया गया है।तथा आरोपी मदन महानंदिया के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 451ध्26 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा की गई।