मध्यप्रदेश में 7 अगस्त से प्रारंभ होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मुख्य सचिव ने तैयारियों की विडियो काॅफ्रेसिंग के माध्यम से की समीक्षा

दैनिक भारती शहडोल। मध्यप्रदेश में आगामी 7 अगस्त से 8 जनवरी तक मख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलेगा। इस अभियान के अंर्तगत हर सप्ताह शुक्रवार के दिन कमिश्नर एवं जिले के कलेक्टर अधिकारियों के साथ पूर्व निर्धारित ग्राम पंचायतो में पहुचकर लोगो की शिकायतो और समस्याओं का निराकरण करेगें। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में कमिश्नर एवं कलेक्टर शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन मानीटिरिग भी करेगे इस दौरान कमिश्नर एवं कलेक्टर विभिन्न शासकीय कार्यालयो की निरीक्षण भी करेगे। प्रदेश के मुख्यसचिव अशोक वर्णवाल ने आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की तैयारियो की विडियो काॅन्फे्रसिंग के माध्यम से समीक्षा की तथा प्रदेश के सभी संभागायुक्तो और कलेक्टरो से अभियान से सफल क्रियान्यवयन के लिये सुझाव भी लिये । वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने निर्देश दिये की । उन्होने निर्देश दिए कि जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होगा। आगामी 8 जनवरी 2027 तक संचालित होने वाले इस अभियान में मंत्री, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नियमित रूप से मैदानी भ्रमण कर आमजन से संवाद करेंगे, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे तथा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के जमीनी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष आकलन करेंगे। सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की पहल- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के साथ-साथ मैदानी स्तर से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रशासन के पर्यवेक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत करते हुए सुशासन की अवधारणा को व्यवहार में उतारना है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को प्रदेशभर में विशेष फील्ड भ्रमण किया जाएगा। इस दिन अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित नहीं होंगी तथा पूरा दिन केवल मैदानी भ्रमण, जनसंवाद एवं समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे और शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। जिला कलेक्टर प्रत्येक भ्रमण क्षेत्र का चयन एक सप्ताह पूर्व करेंगे तथा इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को देंगे। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार मीडिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक नागरिक अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि भ्रमण से पूर्व संबंधित क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर उनके शत-प्रतिशत निराकरण का प्रयास किया जाए। वीडियो कान्फ्रेसिंग में कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *