गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने गुरुओं का किया सम्मान, समाज में समरसता और संस्कारों का दिया संदेश


दैनिक भारती शहडोल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत श्री रविदास जी महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर गुरु वंदन एवं सम्मान कार्यक्रम का विभिन्न मंदिरों में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, एवं समाज के प्रबुद्ध गुरुओं का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक व कार्यकर्ताओं ने नगर के ग्राम कल्याणपुर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दीपउत्सव कार्यक्रम के साथ ही संत गुरु पूजन कर आरती की इसी प्रकार शहडोल नगर के विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर मां भगवती की पूजा अर्चना कर उपस्थित संत गुरुओं को शाल श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं मोहन राम तालाब राम जानकी मंदिर पहुंचकर भगवान राम माता जानकी एवं लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया एवं उपस्थित भजन मंडली के साथ बैठकर भगवान का भजन गायन कर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन धन्य बनाया। इसी प्रकार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले व शहडोल नगर के विभिन्न मंदिरों में संत गुरु पूजन कर समस्त कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु शिक्षा गुरु और माता-पिता गुरु यह हमारे विभिन्न अंग हैं इनके बिना हमारा जीवन सार्थक नहीं बन सकता उन्होंने कहा की शिक्षा गुरु हमें शिक्षा का ज्ञान देता है। कार्यक्रम मेंजिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, भूपेंद्र मिश्रा, राकेश सोनी, महामंत्री अमित मिश्रा, जिला मंत्री सौरभ गोले, रवींद्र वर्मा, अंकुश शर्मा, मृदुल मिश्रा, प्रियम त्रिपाठी, ऋतुराज गुप्ता राकेश कनौजिया, ओम जायसवाल ,उर्मिला कटारे,नीलम चतुर्वेदी, रूपा चतुर्वेदी,पुष्पा द्विवेदी, निभा गुप्ता, नागेंद्र गोले, अभिषेक चैकसे, आशीष तिवारी, अमित बजाज त्रिभुवन गोस्वामी, विपिन सोनी कुकू सोनी, रजन रजक, दिलीप रिछारिया , संचिता सरवटे, रचना श्रीवास्तव, अंजुला नामदेव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *