
दैनिक भारती शहडोल। राज्य शासन के निर्णय अनुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु-शिष्य के मध्य प्रगाढ़ संबंधों को चरितार्थ करते हुए महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्द्रजीत मिश्रा वरिष्ठ एडवोकेट ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ 0 विनोद जायसवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं राष्ट्र गीत से हुआ स तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्रा नेहा पाटकर ने गुरु की महिमा का सस्वर गान किया स छात्रा निहारिका केवट ने गुरु की महिमा का वर्णन किया स विद्यार्थियों ने उपस्थित गुरु जनों को पौधे और कलम भेंट कर सम्मानित किया स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार पांडे ने छात्रों को संबोधित किया स कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इन्द्रजीत मिश्रा ने कहा कि केवल परीक्षा प्रधान शिक्षा ही जीवन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए यह शिक्षा तो जीवन के वास्तविक लक्ष्य का मार्ग है जो हमारे ऋषियों ने दर्शाया है स मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ विनोद जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरू शब्द की महिमा समझाते हुए शाश्वत जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया स अंत में रजिस्ट्रार अशोक सराफ ने आभार व्यक्त किया स कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ स कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार पांडेय, रजिस्ट्रार अशोक शराफ,सहायक प्राध्यापक अश्विनी कुमार मिश्र, पल्लव मिश्रा, नवीन रॉय, सुलेखा वह अन्य सहायक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका प्रियंका सोनी एवं हयातुन निशा ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम की अंतिम कड़ी के रूप में वृक्षारोपण कर सतत पर्यावरण की ओर कदम अग्रसर करने का संदेश दिया गया।