क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

दैनिक भारती उमरिया । क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा डॉक्टर जी एस परिहार ने उमरिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अवलोकन करते हुए जिला चिकित्सालय में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होने ओपीडी एवं आईपीडी में दर्ज मरीजों के संबंध में चर्चा की तथा मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने एनआरसी ,एसएनसीयू ,प्रसूति वार्ड आॅपरेशन थियेटर एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया । उन्होने नर्सिंग स्टाफ को मरीज के साथ विनम्रतपूर्वक व्यवहार करते हुए उपचार करने के निर्देश दिए तथा एनक्वास सर्टिफिकेशन के तहत मापदंडों को नियमित रूप से बनाए रखने एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *