
दैनिक भारती उमरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले संत रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान‘ को लेकर आज मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय भरौली में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। जिले के प्रत्येक मंडलों में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मंडल स्तर पर टोली का गठन किया गया। जिसमें एक संयोजक और दो सहसंयोजक बनाए गए हैं। जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी एवं भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया इसके पश्चात कार्यशाला प्रारंभ की गई। जिला स्तरीय कार्यशाला में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती की उपलक्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाले कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी और रूपरेखा के बारे में एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के सहसंयोजक दिलीप प्रजापति ने विस्तार से बताया। जिसमें गुरु गुरु पूर्णिमा, कलश पूजन कलश वंदन, संत शिरोमणि रथ यात्रा, संपर्क, विभिन्न प्रकार के संतों से संवाद और उनका अभिनंदन, नुक्कड़ सभाए, धार्मिक अनुष्ठान जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ष्मन चंगा तो कठौती में गंगाष् कहावत को चरितार्थ करने वाले संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी भव्य और दिव्य तरीके से जिला स्तर से लेकर ग्राम और बूथ स्तर तक आयोजित करेगी। इसे लेकर मंडल स्तर की टोलियां बनाई जा चुकी हैं। इस दौरान निकलने वाली कलश रथ यात्रा हर गांव, हर पोलिंग बूथ तक पहुंचेगी। जिससे संत रविदास जी के विचार घर-घर तक पहुंचेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे इस शानदार आयोजन में अपनी शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह ने किया। कार्यशाला बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक राधेलाल कोल, हरीश विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता मौजीलाल चैधरी,जिला मंत्री पूजा बैगा,प्रेमलता बर्मन, प्रीति पयासी,शैलेन्द्र सिंह,राममिलन यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता यादव,मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह शैलेन्द्र द्विवेदी,पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, मैक्स साहू,पुष्पेंद्र सोनी,राममोल केवट,अशोक नायक,सुजीत सिंह भदौरिया,राकेश टार्जन,झाला नरेश, पार्षद सविता सोंधिया, रामप्रसाद विश्वकर्मा, आयुष पाठक,आशुतोष तिवारी,नितिन बसानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष पर 29 जुलाई से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रमों में नगर मंडल उमरिया के द्वारा जिला मुख्यालय की उमरार नदी खलेसर घाट में बुधवार की शाम 6 बजे दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें जिला पदाधिकारी सहित नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहेंगे।