एसईसीआर मजदूर कांग्रेस ने पीएनएम बैठक में लाया प्रस्ताव, मिली मंजूरी शहडोल, मनेंद्रगढ़ को मिलेगा लाभ

दैनिक भारती अनूपपुर। मान्यता प्राप्त रेल संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस ने रेलवे फुटबॉल ग्राउंड शहडोल व मनेंद्रगढ़ में फ्लड लाइट लागाने की मांग मंडल पीएनएम बैठक एजेंडा क्रमांक 29 में 20 नवंबर को लाया था। एसईसीआर मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री व जोनल कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव,अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री राजेश खोपारागड़े के नेतृत्व में शाखा सचिव बालकृष्ण बंगारी शहडोल,मनेंद्रगढ़ शाखा सचिव खुर्शीद आलम ने भी आवाज उठाई थी। मजदूर कांग्रेस की मांग पर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डा.अंशुमन मिश्रा ने कार्मिक विभाग के पत्र क्रमांक पीएनएमध्सर्वेध्फुटबॉल ग्राउंड ध्2026ध्01ध्372 दिनांक 04 मई 2026 को सर्वे कमेटी गठित कर शहडोल,मनेंद्रगढ़ रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में बुनियादी सुविधाओं का उन्नयन करने निर्देश दिया। वरिष्ठ मंडल विधृत अभियंता (आरएसएन)बिलासपुर वासु गुप्ता ने भी फ्लड लाइट लागाने सर्वे हेतु अपनी विभागीय सहमति प्रदान कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।दिनांक 17 जुलाई को सर्वे दल में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री राजेश खोपारागड़े, शाखा सचिव मनेंद्रगढ़ खुर्शीद आलम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य मनेंद्रगढ़ साकेत गुप्ता, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विधृत सामान्य अनील कटारे ने मनेंद्रगढ़ रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में सर्वे कर 06 फ्लड लाइट लागाने का सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मंडल रेल प्रशासन बिलासपुर को भेज दिया। इसी आदेश में शहडोल रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में सर्वे का निर्देश दिया गया। साथ ही शहडोल रेलवे खेल मैदान में मजदूर कांग्रेस की मांग वर्ष 2022 में स्टेज ड्रेस चेंजिंग रूम,बाथरूम बनाने का सर्वे कर एस्टीमेट बनाया गया था।इस आदेश में 4 साल पुराने एस्टीमेट को पुनः सर्वे कर नए एस्टीमेट बनाने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *