राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर होंगे भव्य आयोजन

Oplus_16908288

दैनिक भारती अनूपपुर। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर , सामतपुर में राष्ट्रवीर दुर्गादास युवा संघ सामतपुर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे सामुदायिक भवन,सामतपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसके पश्चात सायं 4.00 बजे से सामतपुर तालाब प्रांगण, अनूपपुर में मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह के अंतर्गत रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान,वरिष्ठजनों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। आयोजकों ने बताया कि समारोह में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के शौर्य,त्याग एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने का संकल्प लेते हुए समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *