हैंडपंप बिगड़ा, लोगों ने की सुधार की मांग

दैनिक भारती अनूपपुर। नगर पालिका परिषद अनूपपुर क्षेत्र में शहर के पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थापित पेयजल पंप पिछले 19 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। परिणामस्वरूप दीनदयाल रसोई,पुलिस लाइन तथा आसपास के वार्डों के सैकड़ों नागरिक पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं। जिससे सबसे अधिक परेशानी उन गरीब,मजदूर और जरूरतमंद लोगों को हो रही है जो दीनदयाल रसोई में भोजन करने आते हैं। वहीं पुलिस लाइन के कर्मचारी एवं आसपास के वार्डों के रहवासी भी पिछले कई दिनों से पेयजल की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल खराब मोटर को बदलकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *