
दैनिक भारती अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया रविवार 5 जुलाई को एक दिवसीय अनूपपुर जिला प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न मंडलों के शक्ति केंद्रों पर आयोजित डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा संगठन को डिजिटल रूप से अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। अपने प्रवास के दौरान श्री सिरोठिया ने पसान मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक-3 पहुंचकर कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया।उन्होंने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग,संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला,नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, जिला उपाध्यक्ष आनंद केसरवानी,मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़,मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात श्री सिरोठिया ने शक्ति केंद्र क्रमांक-3 मनोरा एवं शक्ति केंद्र क्रमांक-7 वेंकटनगर में आयोजित डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान में भी भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग कर संगठन की नीतियों,योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन को मजबूत करने का प्रभावी साधन बन चुके हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है।प्रवास के दौरान संभागीय प्रभारी ने प्रशिक्षण अभियान की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।