पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव का स्थानांतरण, संजय कुमार अग्रवाल नए एसपी

दैनिक भारती शहडोल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव आईपीएस 2013 बैच का स्थानांतरण  हो गया है। जारी आदेश के अनुसार, रामजी श्रीवास्तव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।  उनके स्थान पर संजय कुमार अग्रवाल आईपीएस 2016 बैच को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर शहडोल सहित प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *