
दैनिक भारती उमरिया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया के डॉक्टर्स को श्रीफल व शाल देकर धन्यवाद और सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने चिकित्सक के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में चिकित्सक की अहम भूमिका है लेकिन देश में चिकित्सक के ऊपर निरंतर भार बढ़ता जा रहा है। उन परिस्थितियों में चिकित्सक अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें इसके लिए हमें उनका मान सम्मान और प्रोत्साहन करना चाहिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने कहा कि हिमांशु तिवारी और उनकी युवा टीम समय-समय पर चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में निरूशुल्क सेवाएं प्रदान करती रहती है और आज जिस तरह से आगे बढ़कर पूरी टीम ने चिकित्सकों का सम्मान किया है। हम सभी चिकित्सक अपने दायित्वों का और गंभीरता से पालन करेंगे। डॉक्टर दिवस केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी को याद करने का दिन है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सक पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा कर रहे हैं, जिसके कारण अस्पताल में विभिन्न विभागों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं. उन्होंने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ केसी सोनी, आरएमओ डॉ संदीप सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ बीके प्रजापति, डॉ एसके निपाने, डॉ सीपी शाक्य, डॉ मुकुल तिवारी, डॉ अनामिका तिवारी, डॉ राजीव लोचन दिवेदी, डॉ मानसी, डॉ व्योमा वर्मा, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन वीरेंद्र शर्मा, अनिल द्विवेदी, युवा टीम से हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह श्रीराम तिवारी वं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।