
दैनिक भारती शहडोल। सर्वोच्च न्यायालय एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 21 से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों हेतु समाधान समारोह विशेष लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यकम के कियान्वयन के लिए जिला कॉर्डिनेटर विशेष न्यायाधीश एढोसिटी दीपाली शर्मा को नियुक्त किया गया है। विशेष न्यायाधीश के निर्देशन में 30 जून को सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रि-सिटिंग बैठक आयोजित की गई। प्रि-सिटिंग में शहडोल मुख्यालय, मुख्यालय, बुढ़ार एवं ब्यौहारी के पक्षकारगण सम्मिलित रहे। उक्त बैठक में जिला कॉर्डिनेटर द्वारा सभी पक्षों से पृथक-पृथक चर्चा कर प्रकरणों को समझौते के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। जिसमें कुछ पक्षकारों ने प्रकरण को इसी स्तर पर समाप्त किये जाने के संबंध में सहमति व्यक्त की। उक्त बैठक में व्हीसी के माध्यम से जिला न्यायाधीश ब्यौहारी जयदीप सोनवर्षे, सुशील कुमार अग्रवाल जिला न्यायाधीश बुढ़ार, सचिव श्वेता परते तिवारी उपस्थित रही। जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेंद्र सिंह परस्ते ने उक्त बैठक आयोजन के संबंध में आवश्यक समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान किया।