एसईसीएल खनन विभाग के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण, महाप्रबंधक शुभंकर पारिडा ने जारी किया आदेश

दैनिक भारती धनपुरी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सोहागपुर क्षेत्र के मुख्यालय बिलासपुर के अधिकारी स्थापना विभाग ने खनन विभाग के 7 अधिकारियों के स्थानांतरण का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। महाप्रबंधक (मानव संसाधन/अधिकारी स्थापना) शुभंकर पारिडा द्वारा 20 अक्टूबर 2026 को कार्यालय आदेश क्रमांक 659 जारी किया गया है। आदेशानुसार सभी अधिकारियों का स्थानांतरण उनके वर्तमान वेतनमान में ही किया गया है। स्थानांतरण सूची में सोहागपुर क्षेत्र में सबसे बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है

सुनील प्रसाद (महाप्रबंधक/ई-8) कुसमुंडा क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे, अब सोहागपुर क्षेत्र में महाप्रबंधक (संचालन) के पद पर पदस्थ किया गया है। संजय कुमार सिंह (महाप्रबंधक/ई-8) जो बांगवार एवं दामिनी, सोहागपुर तथा राजगामार भूमिगत खदान, कोरबा में उपक्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर थे, उन्हें यथावत रखते हुए उपक्षेत्रीय प्रबंधक (बांगवार एवं दामिनी) सोहागपुर क्षेत्र में ही बनाए रखा गया है। यह दिनांक 01-10-2026 के आदेश क्रमांक 627 में आंशिक संशोधन है। राजेश खम्परिया (मुख्य प्रबंधक/ई-7) दामिनी भूमिगत खदान सोहागपुर के प्रबंधक तथा बांगवार एवं दामिनी के उपक्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे, अब क्षेत्रीय मुख्यालय, सोहागपुर क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। यह दिनांक 01-10-26 एवं 05-10-26 के आदेशों में आंशिक संशोधन है। रेजा अहमद (मुख्य प्रबंधक/ई-7) चिरमिरी क्षेत्र से स्थानांतरित कर कुसमुंडा क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी पदस्थ किया गया है। जीएस ठाकुर (मुख्य प्रबंधक/ई-7) रेहार भूमिगत खदान, बिश्रामपुर क्षेत्र के प्रबंधक थे, अब उपक्षेत्रीय प्रबंधक, राजगामार भूमिगत खदान, कोरबा क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। दीपक कुमार भारद्वाज (वरिष्ठ प्रबंधक/ई-6) सोहागपुर क्षेत्र से प्रबंधक, दामिनी भूमिगत खदान, सोहागपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। कृष्णा कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक/ई-6) कुसमुंडा क्षेत्र एवं प्रबंधक दामिनी भूमिगत खदान, सोहागपुर से स्थानांतरित कर प्रबंधक, रेहार भूमिगत खदान, बिश्रामपुर क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। यह भी दिनांक 01-10-2026 के आदेश में आंशिक संशोधन है।

15 दिवस में मूल्यांकन प्रपत्र भरने के निर्देश

आदेश के द्वितीय पृष्ठ में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होने के पश्चात सभी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक को प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। साथ ही कार्यभार ग्रहण करते ही अपने स्पैरो/पीएमएस नोडल अधिकारी से संपर्क कर 15 दिवस के भीतर वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऑनलाइन मूल्यांकन प्रतिवेदन (PAR/PRIDE) अनिवार्य रूप से भरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *