
दैनिक भारती बुढार । नेहरू युवा केन्द्र जयसिंहनगर के ब्लॉक संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व युवा उत्साही पवन केसरवानी को प्रदान किया गया है। भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित करना एवं ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना और उनके व्यक्तित्व तथा नेतृत्व कौशल का विकास करना है, इसी पुनीत उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र जयसिंहनगर ब्लॉक संयोजक की नियुक्ति पवन केसरवानी को प्रदत्त की गई हैं। युवा समाजसेवी पवन केसरवानी को मिली इस जिम्मेदारी पर स्नेहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं।